सिनौली की सभ्यता

भारत में चीजें कहाँ से आईं? प्राचीन इतिहास में मध्य एशिया से लोग आए। उसके बाद पश्चिम एशिया से आए। उन्हीं लोगों में से कोई धातु लेकर आ गया, किसी ने हमें घोड़ा दिया, तो किसी ने हमें गाय के दुग्ध के बारे में बताया। फिर मुग़ल आए। सबसे उन्नत सभ्यताएँ तो मेसोपोटामिया की थीं, माया सभ्यता थी, मिस्र की थी।युद्ध कला के बारे में हमने यही से सीखा। सच में देखा जाए तो हम उनके सामने कुछ नहीं थे। आर्य बाहर से आए और उन्होंने यहाँ के लोगों को गुलाम बना कर आदमी होना सिखाया। सिनौली में खुदाई आज से 3 वर्ष पहले हुई लेकिन हमें उसके बारे में अब पता चल रहा है, वो भी डिस्कवरी प्लस की डॉक्यूमेंट्री "Secrets of Sinauli" से। यह 55 मिनट आपके लिए लाजबाब होने वाले है जो इस डॉक्यूमेंट्री से जोड़े रखते है तब भी जब आपको इतिहास में बिलकुल भी रुचि नहीं है। मनोज वाजपेयी का नैरेशन शानदार है।जिसमें खासकर उन्ही आवाज... विशेषज्ञों से विस्तृत बातचीत की गई है उन्होंने कम समय में सम्पूर्ण जानकारी दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है और ग्राफिक्स की मदद से 5000 वर्ष पूर्व की उस सभ्यता को लगभग उकेर दिया गया है। सबसे ...